Rakul Preet Singh's no make-up Instagram photos that fans love; see pics -  Republic World

रकुलप्रीत ने अपनी याचिका में कहा है कि रिया चक्रवर्ती केस में उसका नाम आने के बाद मीडिया ट्रायल चलने लगा है. लिहाजा, हाईकोर्ट से रकुलप्रीत ने गुहार लगाई है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश दें कि उनके खिलाफ मीडिया में कवरेज न हो. 

ड्रग्स मामले में अपना नाम सामने आने के बाद रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. याचिका में उनके खि‍लाफ हो रही मीडिया कवरेज को रोकने की मांग की गई है. कहा गया है कि क्यों उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की जा रही है. इस मामले में कोर्ट में सुनवाई जारी है.

हाईकोर्ट में रकुल प्रीत की गुहार

रकुलप्रीत ने अपनी याचिका में कहा है कि रिया चक्रवर्ती केस में उसका नाम आने के बाद मीडिया ट्रायल चलने लगा है. लिहाजा, हाईकोर्ट से रकुलप्रीत ने गुहार लगाई है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश दें कि उनके खिलाफ मीडिया में कवरेज न हो.

रकुलप्रीत ने अपनी याचिका में भी कहा कि उनको शूट के दौरान जानकारी मिली कि उनका और सारा अली खान का नाम रिया ने लिया था और मीडिया ने खबर चलाना शुरू कर दिया. रकुलप्रीत के वकील ने हाईकोर्ट से कहा कि मीडिया रकुलप्रीत को हैरेस कर रहा है. कोर्ट ने रकुलप्रीत से ये भी सवाल किया कि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को ऑफिशियल शिकायत क्यों नही दी ?

हाईकोर्ट की मीडिया चैनल को संयम रखने की सलाह

इस केस की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सभी मीडिया चैनल को संयम से काम करने के लिए कहा है. हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, नेशनल ब्रॉडकास्टर असोसिएशन, प्रसार भारती, प्रेस काउंसिल से कहा है कि मीडिया चैनल्स को इंटरिम डायरेक्शन दें.