Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

दिल्ली के वेलकम इलाके में 19 साल के लड़के की हत्या, एक हफ्ते में इस इलाके में मर्डर की दूसरी घटना |

 Murder of railway official's wife, son: Police lodge plaint sans naming  accused : DoordarshanNews

दिल्ली: दिल्ली के वेलकम इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी में अमन नाम के 19 साल के लड़के की चाकुओं से गोदकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. इस इलाके में महज एक सप्ताह के भीतर चाकुओं से गोदकर दूसरी हत्या है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.  
 
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी में हफ्ते में दूसरी बार बदमाशों ने हत्या की घटना को फिर से अंजाम दिया. बताया जा रहा है मृतक लड़का अमन घर में बैठकर खाना खा रहा था. उसे दो लड़के बुलकर ले गए थोड़ी देर बाद एक पड़ोसी ने घर वालों की जानकारी दी कि उनका बेटा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है.

19 साल के लड़के की हत्या 

परिजनों बिना देर किए उसे नजदीक के अस्पताल ले गए. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया. अमन चप्पल बनाने का काम करता था. इस हत्या से स्थानीय लोगों में गुस्सा है. लोगों ने आरोप लगाया कि लोगों के अंदर से अब पुलिस का खौफ खत्म हो गया. कोई चेहरे पर मास्क न लगाए पुलिस जल्दी से एक्शन लेती है. लेकिन कोई बड़ी घटना में पुलिस रवैया ठीक नहीं रहता है. 

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द हत्यों को पकड़ लिया जाएगा. पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात कर रही है. लेकिन जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो गाएगी.

Post a Comment

0 Comments