Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या भीड़ ने पीट-पीट कर ले ली दोनों की जान |

 husband - Page 4 of 5 - Samarneeti News

पुलिस के अनुसार, गुमला जिले के डेंगडीह गांव के रहने वाले मारियानस कुजूर की उसकी पत्नी नीलम कुजूर और उसके प्रेमी सुदीप डुंडुंग ने हत्या कर दी. नोन्गा के रहने वाले सुदीप सोमवार को अपने दोस्त पाकी कुल्लू के साथ नीलम से मिलने के लिए डेंगाडीह गांव पहुंचे थे

झारखंड के गुमला में पति की हत्या के आरोप में भीड़ ने एक महिला और उसके कथित प्रेमी की पिटाई कर दी. घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि प्रेमी के साथ कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने के बाद एक महिला सहित तीन लोगों को भीड़ ने बुरी तरह पीट दिया.

पुलिस के अनुसार, गुमला जिले के डेंगडीह गांव के रहने वाले मारियानस कुजूर की उसकी पत्नी नीलम कुजूर और उसके प्रेमी सुदीप डुंडुंग ने हत्या कर दी. नोन्गा के रहने वाले सुदीप सोमवार को अपने दोस्त पाकी कुल्लू के साथ नीलम से मिलने के लिए डेंगाडीह गांव पहुंचे थे.

गांव में ही प्रेमी सुदीप ने अपनी प्रेमिका के पति की हत्या की साजिश रची और उसे रात में अंजाम दिया. इसी बीच, ग्रामीण इस घटना के बारे में पता चलने पर तीनों आरोपियों को बहला फुसलाकर लोगों के बीच ले गए.

वहां एक ग्रामीण ने कहा कि यह पूरे गांव के लिए "अपमानजनक" है कि एक विवाहित महिला एक अतिरिक्त वैवाहिक संबंध में शामिल थी और उसने अपने पति की हत्या कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को वहीं पीटना शुरू कर दिया. 

भीड़ ने उन्हें इस कदर पीटा की मंगलवार की सुबह तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लिंचिंग में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया गया है.

Post a Comment

0 Comments