Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

सूरत: कमरे से निकल रहा था धुआं, खोला तो स्पा में काम करने वाली थाईलैंड की युवती की मिली जली लाश |

 थाईलैंड की युवती 

गुजरात: सूरत में एक स्पा में काम करने वाली थाईलैंड की युवती की जली हुई लाश बरामद हुई है जिससे हड़कंप मच गया है. युवती सूरत के मगदल्ला गांव के भैयाजी मुहल्ला के एक मकान में रहती थी. 

27 वर्षीय थाईलैंड की युवती का जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवती शहर के इस्कॉन मॉल में चलने वाले एक स्पा में नौकरी करती थी. युवती पास में ही किराए के मकान पर रहती थी.

जिस मकान में युवती रहती थी उससे रविवार को धुआं निकलते हुए जब पड़ोसियों ने देखा तो मकान मालिक के रिश्तेदार हितेश भाई पटेल को सूचना दी. हितेश जब वहां पहुंचे तो कमरे का ताला बाहर से बंद पाया जबकि युवती अंदर जल रही थी.

पुलिस को इस मामले में हत्या की आशंका है क्योंकि लड़की की मौत जिस हालात में हुई है और जिस तरह लाश मिली है वो संदेह पैदा कर रहा है. जिस कमरे में लड़की की जलती हुई लाश मिली है, उसके बगल में ही गद्दा भी पड़ा हुआ मिला लेकिन उसमें आग नहीं लगी है. पुलिस को युवती के ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या का शक है. पुलिस की टीम उसे ढूंढने में जुटी हुई है. 

हालांकि सूरत पुलिस इस मामले में एफएसएल की भी मदद लेकर विदेशी युवती की मौत के पीछे की सच्चाई की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की जिससे पता चला कि शनिवार की रात को मृतक युवती से उसकी सहेली मिलने आई थी. इसके बाद 3 लड़के बाइक से आए थे और उस दौरान युवती से उनका झगड़ा भी हुआ था.

Post a Comment

0 Comments