
बीकानेर. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पवनपुरी दक्षिण विस्तार में पढ़ने वाले बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए अब दूसरे स्कूल में नहीं जाना होगा। इसी शिक्षा सत्र से इस स्कूल को आठवीं से दसवीं में क्रमोन्नत कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
आदेश के मुताबिक बीकानेर सहित 22 जिलों के 60 स्कूलों को उच्च प्राथमिक से माध्यमिक में अपग्रेड किया गया है। क्रमोन्नत विद्यालय शिक्षा सत्र 2020-21 से शुरू किए जाएंगे। वही सुविधानुसार 9वी व 10वीं कक्षा भी एक साथ शुरू की जा सकेगी।
प्रस्तावित स्कूल में सत्र 2020- 21 में नामांकन कम होता है तो स्टाफिंग
पैटर्न के मुताबिक नव क्रमोन्नत स्कूल से अध्यापकों के पदों का स्थानांतरण
आवश्यकता वाले स्कूलों में किया जा सकेगा अन्यथा उन्हें समाप्त किया
जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने क्रमोन्नति आदेश जारी करने से पूर्व
विद्यालय का नाम, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला, यू -डाइस कोड आदि की
जांच करने के आदेश भी समस्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को दिए हैं।
कहां कितने स्कूल अपग्रेड
भीलवाड़ा, उदयपुर, झालावाड़ के छह-छह, जयपुर, चित्तौड़गढ़ के चार-चार,
अजमेर, सिरोही, नागौर, जालौर के तीन-तीन, अलवर, भरतपुर, बांसवाड़ा,
डूंगरपुर, गंगानगर, चूरू, झुंझुनू, कोटा, पाली के दो- दो, बीकानेर, बूंदी,
हनुमानगढ़, सीकर के एक-एक स्कूल को क्रमोन्नत किया गया है।

0 Comments