Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

चंबल नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया

 13 People Killed In Chambal Boat Accident - चंबल नदी दुखान्तिका: मृतकों की  संख्या 13 हुई, नदी से दो बालिकाओं के शव निकाले, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम  संस्कार ...

कोटा जिले के खातोली गांव के पास चंबल नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो की नाव संचालक बताए जा रहे हैं। वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों से फोन पर बात की।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महेंद्र मीणा, हेमराज, रामकुमार केवट, अमरलाल और विनोद कुमार शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम द्वारा अलग-अलग जगह दबिश की गई। जो की गांव के आसपास जंगलों में छुपे हुए थे।

क्या है मामला

बुधवार सुबह कोटा जिले में खातोली गांव के पास चंबल नदी में 32 लोगों और 14 बाइकों से लदी नाव डूब गई थी। जिसमें 13 लोग लापता हो गए थे। बुधवार देरशाम तक 11 शव बरामद कर लिए गए थे। इनमें 6 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल था। वहीं, गुरुवार सुबह दो युवतियों की लाश मिली। नाव चलाने वाला तैरकर बाहर निकल आया था। नाव 25 लोगों का भार उठा सकती थी, लेकिन उसमें 32 लोग सवार थे। यही नहीं, इन लोगों ने नाव में 14 बाइक भी रख दी थीं। इसी वजह से नाव पलट गई। जहां हादसा हुआ, वहां नदी की गहराई 40 से 50 फीट थी।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने की वजह से कुछ लोग बह गए। पुलिस ने बताया कि ये लोग कमलेश्वर धाम जा रहे थे। मारे गए ज्यादातर लोग गोठड़ा कला के रहने वाले हैं।

पहले से जर्जर थी नाव

लोगों ने बताया कि लकड़ी की नाव की हालत पहले से खराब थी। इसके बाद भी क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाया गया था। साथ ही नदी पार करवाने के लिए नाव पर बाइकें भी बांध दी गई थीं। इस वजह से नाव वजन नहीं सह सकी और डूब गई।

Post a Comment

0 Comments