
मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ को लेकर सुनवाई में 22 सितंबर की तारीख दी है. इस सुनवाई में BMC के वकील ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद BMC का सारा काम रुक गया है. लेकिन ध्यान दिया जाना चाहिए कि इसमें बदलाव ना हो. वहीं कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि कई सारे तथ्यों को ऑन रिकॉर्ड लाने की जरूरत है. मुझे फाइल तैयार करने के लिए समय चाहिए क्योंकि मेरी क्लाइंट अभी ही मुंबई आई हैं.
इसके जवाब में BMC के वकील ने कहा कि ये लोग मान रहे हैं कि इन्होंने सोमवार तक अपने प्लान में बदलाव कर लिए थे. रिजवान सिद्दीकी को बदलाव की हुई पेटीशन पेश करनी होगी. कंगना के वकील सिद्दीकी ने ये भी कहा कि कंगना के घर पानी और बिजली नहीं है. कोर्ट से BMC के वकील ने 3 से 4 दिन का समय जवाब देने के लिए मांगा है. इसी के चलते कोर्ट ने 22 सितम्बर का दिन अगली सुनवाई के लिए दिया है. साथ ही ये भी कहा है कि 22 सितम्बर तक कंगना के ऑफिस में कोई तोड़फोड़ नहीं होगी.
वकील ने बताया था नाराज हैं कंगना
बता दें कि कंगना रनौत ने BMC पर गैर कानूनी ढंग से तोड़फोड़ का इल्जाम
लगाते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई थी. कंगना रनौत 9
सितम्बर को मुंबई वापस लौटीं तो वहीं BMC ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की थी.
ऐसे में कंगना ने अपनी नाराजगी जताते हुए वीडियो भी शेयर किया था. आज तक ने
कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी से बातचीत की थी.

0 Comments