Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

अस्पताल में थर्ड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग मरीजों को लेकर बाहर दौड़े परिजन; फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों को आग बुझाने में 1 घंटा लगा

 अस्पताल का इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम जिसमें आग लगी।

राजस्थान: भीलवाड़ा शहर के बृजेश बांगड़ अस्पताल में सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। अस्पताल के थर्ड फ्लोर पर धुंआ फैल गया। परिजन मरीजों को लेकर अस्पताल से बाहर की ओर दौड़े। फायर ब्रिगेड की तीन निजी और दो निगम की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

सुबह करीब 8 बजे बृजेश बांगड़ अस्पताल के थर्ड फ्लोर पर इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अस्पताल में 33 मरीज भर्ती थे, जिन्हें रेस्क्यू कर दूसरे अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। इस दौरान धुंआ आईसीयू और कई वार्डों में पहुंच गया था। एहतियातन अस्पताल की सभी लाइटें बंद कर दी गईं। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने एक घंटे में आक पर काबू पाया।


अस्पताल में भर्ती 33 मरीजों में से 30 को पास के ही कृष्णा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाकी को भी दूसरे अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि सभी सुरक्षित हैं।

मरीजों को लेकर दौड़े परिजन।

 

Post a Comment

0 Comments