Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

तेज रफ्तार ट्रक दुकानों में घुसा, एक होमगार्ड और एक पुलिसकर्मी घायल |

  

जयपुर: चौमूं कस्बे में मंगलवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रक मुख्य बस स्टैंड पर दुकानों में घुस गया। इस दौरान वहां गश्त कर रहे पुलिस और होम गार्ड के दो जवान ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार देर रात को एक चौमूं के मुख्य बस स्टैंड पर पुलिस और होमगार्ड के जवान गश्त कर रहे थे। तभी वहां से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और जवानों को टक्कर मारता हुआ वहां दुकानों में घुस गया। ट्रक बिजली के खंभों को तोड़ता हुआ दुकानों के आगे लगे रैम्प से टकराकर रुक गया। तेजी से हुई इस दुर्घटना से दो-तीन दुकानों के शटर टूट गए। बिजली के पोल टूटने से बिजली सप्लाई बंद हो गई।

पुलिसकर्मियों ने भाग कर बचाई अपनी जान
पुलिस के अनुसार जैसे ही तेज रफ्तार ट्रक को देखकर उन्होंने सोचा कि वह रुक जाएगा लेकिन ट्रक पास आने पर भी रुका नहीं। इस पर पुलिस वालों ने भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन एक होमगार्ड और एक पुलिसकर्मी हादसे में घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। बस स्टैंड की तरह घूमते ही ड्राइवर को झपकी लग गई जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक भी टक्कर से क्षतिग्रस्त होकर वहीं रुक गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया तथा ट्रक को जब्त कर लिया।

 

Post a Comment

0 Comments