Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

पति ने अपनी पत्नी से झूठा बोला की वह कोरोना वायरस पॉजिटिव है मरने जा रहा है नालों में तलाशती रही पुलिस और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हो गया फरार |

  The Netizen News/ Netizen News
 नवी मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी से झूठा बोला का वह कोरोना वायरस पॉजिटिव है। उसने कोविड सेंटर में भर्ती होने और परिवार को संक्रमण से बचाने का बहाना बनाया और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया। परेशान पत्नी का जब पति से संपर्क नहीं हो पाया तो उसने पुलिस में पति के लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ इंदौर में पकड़ लिया।

24 जुलाई को, तलोजा में रहने वाले एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन किया और कहा कि वह कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसने कहा कि वह बहुत परेशान है और मरने जा रहा है। परेशान पत्नी रोकर उसे रोकने लगी लेकिन उसने फोन काट दिया।

रची आत्महत्या की कहानी
सहायक पुलिस आयुक्त विनायक वस्त ने बताया कि उस शख्स ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। अगले दिन उसके साले ने अपने जीजा की बाइक वाशी की एक गली में लावारिस खड़ी पाई। बाइक पर ही उसका हेल्मेट, ऑफिस बैग और बटुआ रखा पाया गया। परिवार ने वाशी पुलिस स्टेशन में उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

नालों और कोविड सेंटर में तलाशती रही पुलिस
वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर संजीव धूमल ने कहा कि पुलिस की टीम शख्स को खोजने में लग गई। वाशी के आसपास नालों की तलाशी ली गई। सारे कोविड सेंटरों पर उसे खोजा गया। शख्स का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया। काफी खोजने के बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला।

ऐसे पति तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने बताया कि शख्स ने उसी मोबाइल पर अपना पहला सिम बंद करके नया सिम चालू कर दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पता किया कि वह मोबाइल इंदौर में चल रहा था। पुलिस की एक टीम इंदौर पहुंची और वहां उस शख्स को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि वह इंदौर में अपनी पहचान और नाम बदलकर एक किराए के घर में गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था।

Post a Comment

0 Comments