Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नया सॉन्ग 'तहस-नहस' रिलीज, व्यूज लाखों मिले पर लाइक से ज्यादा मिले Dislike |

 khaali peeli song tehas nehas release: the song 'tahs-nahs' of  'khali-yellow' released, romantic style of Ananya Pandey and Ishaan Khattar  - ishaan khatter ananya panday film – eBioPic.com | BioPic, Movies, TV

ईशान खट्टर-अनन्या पांडे स्टारर खाली पीली फिल्म का नया गाना 'तहस-नहस' रिलीज हो गया है. जी म्यूजिक कंपनी के ऑफिश‍ियल हैंडल द्वारा यूट्यूब पर रिलीज इस गाने को अब तक छह लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, लेक‍िन मजेदार बात ये है कि वीड‍ियो को लाइक्स से ज्यादा डिस्लाइक्स मिले हैं. हालांकि विशाल-शेखर के गाने पर बॉलीवुड की यह फ्रेश जोड़ी जंच रही है.

पहला गाना भी हुआ था ट्रोल
कार गैराज बैकग्राउंड में शूट इस गाने में ईशान और अनन्या के जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं. इससे पहले फिल्म का एक और गाना बेयॉन्से शरमा जाएगी रिलीज किया गया था. वीड‍ियो अपने लिरिक्स के चलते काफी ट्रोल हुआ था. सोशल मीड‍िया पर गाने को लेकर मीम्स भी वायरल हुए थे. लोगों ने इस गाने के लिरिक्स को रंग भेदभाव के लिए भी ट्रोल किया था. ट्व‍िटर पर हैशटैग सॉरी बेयॉन्से काफी ट्रेंड में था.

ईशान और अनन्या पहली बार इस फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन मकबूल खान ने किया है. इसका टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर की शुरुआत एक पुलिसवाले की घोषणा के साथ होती है जो वॉकी टॉकी पर बता रहा है कि एक लड़का और लड़की टैक्सी में भाग निकले हैं. इसके बाद टपोरी अंदाज में ईशान खट्टर की एंट्री होती है.

नेपोट‍िज्म फैक्टर की वजह से हो रहा ट्रोल
आलिया भट्ट और संजय दत्त की फिल्म सड़क 2 की तरह ही इस फिल्म को भी फैंस नेपोटिज्म फैक्टर के चलते डिस्लाइक कर रहे हैं और यूट्यूब पर इस फिल्म के टीजर के डिस्लाइक्स, लाइक्स से ज्यादा हैं.फिल्म की बाकी बची शूट‍िंग 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है.

 

Post a Comment

0 Comments